Viral: फिल्मों से दूर, स्पोर्ट्स में चमक रहे R. Madhavan के बेटे वेदांत, अनुशासन और सादगी से बना रहे अलग पहचान,फिल्म धुरंधर 2 में अजय सान्याल के किरदार से चर्चा में रहने वाले R. Madhavan की तरह उनके बेटे Vedaant Madhavan ने भी अपनी अलग राह चुनी है। हालांकि उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर स्पोर्ट्स में करियर बनाया है और आज एक नेशनल लेवल स्विमर के रूप में पहचान बना रहे हैं।
कड़ी दिनचर्या और अनुशासन में जीवन
वेदांत अपनी सख्त दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं। वह रोज सुबह करीब 4 बजे उठते हैं और रात 8 बजे तक सो जाते हैं। एक प्रोफेशनल स्विमर होने के कारण वह अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं। R. Madhavan ने भी कई बार उनके अनुशासन की तारीफ की है।
सादगी से दूर रखते हैं खुद को लाइमलाइट से
सफलता मिलने के बावजूद वेदांत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह सादगी भरा जीवन जीते हैं और फेम से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देते हैं। माधवन खुद मजाक में कहते हैं कि बेटे के सामने वह खुद को थोड़ा आलसी मानते हैं।
बेटे को दी खास सीख
माधवन ने अपने बेटे को जिम्मेदारी का महत्व समझाते हुए साफ कहा था कि उन्हें अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि “शर्टलेस या किसी के बिस्तर पर नजर आना” जैसी चीजें उन्हें गलत तरीके से सुर्खियों में ला सकती हैं, इसलिए उन्हें संभलकर रहना चाहिए।
‘क्वालिटी टाइम’ पर अलग सोच
R. Madhavan का मानना है कि ‘क्वालिटी टाइम’ एक विदेशी कॉन्सेप्ट है। वह कहते हैं कि भले ही वह बेटे के साथ हर समय मौजूद न रह पाएं, लेकिन उसकी हर जरूरत पूरी करते हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके अपने पिता ने भी उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताया, फिर भी उनका रिश्ता मजबूत रहा।
हर हाल में बेटे के साथ खड़े रहने का वादा
माधवन का कहना है कि वह हर मैच या इवेंट में मौजूद नहीं रह सकते, लेकिन जब भी जरूरत होगी, वह अपने बेटे के साथ मजबूती से खड़े मिलेंगे।
नेशनल लेवल स्विमर और कई गोल्ड मेडल
Vedaant Madhavan अब तक कई बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं और 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। 20 साल की उम्र में ही वह भारतीय स्विमिंग में उभरते सितारे बन चुके हैं।
