Congress : करनाल : (सवतंत्र) : कांग्रेस हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मंगलसेन भवन बैठक और प्रजातंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद दिया।
कांग्रेस हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मंगलसेन भवन (अंबेडकर चौक के पास) में आयोजित बैठक और 12 अप्रैल को करनाल में हुई ‘प्रजातंत्र बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया है।
गुप्ता ने अपने संदेश में कहा, “आप सभी ने माननीय दीपेंद्र हुड्डा जी के स्वागत एवं अभिनंदन में जो मेहनत, समर्पण और साहस दिखाया, वह अत्यंत सराहनीय है। कांग्रेस पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। हम सभी को इसी जोश और एकजुटता के साथ आने वाले समय में और अधिक मेहनत करनी है।”
उन्होंने विशेष रूप से एनपीएस चौहान, गुरविंदर कौर चावला, संजीव कंबोज, राजेंद्र, सुखराम बेदी, रामपाल, सोनू कश्यप, सरपंच धीर पाल, सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र दिनेश शर्मा, राजेंद्र मित्तल, मास्टर करण सिंह, पूर्व सरपंच चंद्रमणि नारंग, गौरव चौहान, सुरेंद्र गुप्ता, गोपाल, नितिन खन्ना, मोनू पुंडराक, ऋषिपाल, करमचंद, राजीव वाल्मीकि, राजेश पदाना सहित अन्य सभी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने के साथ-साथ आगामी चुनावी तैयारियों का संकेत देता प्रतीत हो रहा है।
