Breaking: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं, जो लंबे समय बाद उनकी और प्रियदर्शन की जोड़ी को फिर साथ लेकर आई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने शुरुआती फिल्मी दिनों से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया।
अक्षय ने बताया कि पहले के समय में फिल्मों में कई हीरो एक साथ काम करते थे, लेकिन अब ऐसा कम देखने को मिलता है। उन्होंने 24 साल पुरानी फिल्म जानी दुश्मन का जिक्र करते हुए कहा कि उस फिल्म में कई बड़े कलाकार थे और उन्होंने खुद डायरेक्टर से काम मांगा था।
अक्षय ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब एक एक्टर शूट पर नहीं पहुंचा, तो उन्होंने डायरेक्टर से कहा,“पाजी, मैं आ जाऊं?” डायरेक्टर ने उन्हें 4 दिन के लिए बुला लिया और डेली बेसिस पर काम दिया।
एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि उस समय उन्हें रोज के हिसाब से पेमेंट मिलती थी और वो एक दिन में करीब 8-9 लाख रुपये तक कमा लेते थे।
जानी दुश्मन फिल्म को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया था, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आदित्य पंचोली, मनीषा कोइराला जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल भूत बंगला की सफलता का आनंद ले रहे हैं और इस फिल्म से उन्हें अपने करियर में नई उम्मीदें भी हैं।
