Entertainment: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को लेकर OTT रिलीज की अटकलें तेज, जानें क्या है सच्चाई,सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ इन दिनों चर्चा में है, खासकर इसकी रिलीज डेट बार-बार टलने के बाद। अब तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले खबर थी कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन अब OTT रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने इन खबरों को गलत बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मातृभूमि’ को थिएटर रिलीज के लिए ही बनाया गया है और इसे बड़े पर्दे पर ही रिलीज किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि सलमान खान एक बड़े स्टार हैं और फिल्म भी बड़े पैमाने पर तैयार की गई है। इसलिए मेकर्स और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करने के पक्ष में हैं। जैसे ही फिल्म से जुड़े सभी मुद्दे सुलझेंगे, इसकी नई रिलीज डेट घोषित की जाएगी।
वहीं, कुछ लोग यह मानते हैं कि OTT प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप नहीं होती, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार ऐसा नहीं है। OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यानी चाहे थिएटर हो या OTT, किसी भी फिल्म को रिलीज से पहले जरूरी मंजूरी लेनी होती है।
