Breaking: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रयागराज मुख्यालय से जारी किए जाएंगे।
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, देख सकेंगे।
इस साल 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 24 मार्च तक आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 53 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
रिजल्ट कैसे चेक करें:
- सबसे पहले UPMSP की वेबसाइट पर जाएं
- “UP Board 10th, 12th Result” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर आदि डिटेल्स भरें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा।
