Bihar CM Samrat Chaudhary को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सानंद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांका जिले के रहने वाले शेखर यादव के रूप में हुई है, जो गुजरात में मजदूरी करता था।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले Bihar CM Samrat Chaudhary को मोबाइल के जरिए धमकी दी गई थी, जिसके बाद मुंगेर के संग्रामपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बिहार पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अन्य सूत्रों की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया।
गुजरात पुलिस के सहयोग से सानंद में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल उसे बिहार लाया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Breaking: गिरिडीह में तीन ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत
बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 32 साल का है और सानंद में एक कंपनी में काम करता था। वह मूल रूप से बांका जिले के बेलहर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह धमकी क्यों दी।
