IPL 2026: मुंबई इंडियन्स की जोरदार वापसी, गुजरात टाइटन्स को 99 रनों से रौंदा, लगातार 4 हार के बाद जूझ रही Mumbai Indians ने आखिरकार दमदार वापसी करते हुए Gujarat Titans के खिलाफ जीत का सिलसिला शुरू कर दिया। पहले 13 ओवर तक सिर्फ 96 रन बनाने वाली मुंबई ने आखिर में शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
टॉप ऑर्डर फिर रहा नाकाम
मुंबई की शुरुआत एक बार फिर कमजोर रही। पावरप्ले में टीम सिर्फ 46 रन ही बना सकी और 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद नमन धीर (45) और Tilak Varma ने पारी संभाली और 52 रन की साझेदारी की, जिसे Prasidh Krishna ने तोड़ा।
तिलक वर्मा का तूफानी शतक
13वें ओवर तक संघर्ष कर रही मुंबई को तिलक वर्मा ने अकेले दम पर संभाल लिया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया और गुजरात के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।
गुजरात की खराब शुरुआत, बुमराह का वार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। Jasprit Bumrah ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर दिया। इसके बाद Hardik Pandya ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। आगे चलकर अश्वनी कुमार ने 4 विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त कर दी।
मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत
रनों के अंतर से यह मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी जीत 2017 में Rohit Sharma की कप्तानी में आई थी, जब उसने दिल्ली को 146 रन से हराया था। वहीं गुजरात के लिए यह उसकी सबसे बड़ी हार साबित हुई।
200+ स्कोर का मजबूत रिकॉर्ड
मुंबई इंडियन्स ने IPL इतिहास में 20वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया और इनमें से 19 बार जीत हासिल की। सिर्फ एक बार ही वह ऐसा लक्ष्य बचाने में नाकाम रही है।
प्वॉइंट्स टेबल में उछाल
सीजन की दूसरी जीत के साथ मुंबई के अब 6 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। इस जीत के बाद टीम 10वें स्थान से छलांग लगाकर 7वें पायदान पर पहुंच गई है और उसने Chennai Super Kings, Lucknow Super Giants और Kolkata Knight Riders को पीछे छोड़ दिया है।
