Zelenskyy arrives in the US : डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भरोसा जताया है कि उनको सुरक्षा गारंटी जरूर मिलेगी। जेलेंस्की की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अहम बातचीत होनी है। इसके लिए वह रविवार देर रात वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। यूरोपीय नेताओं का डेलीगेशन भी अमेरिका पहुंचा है। जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें यूरोपीय नेताओं के सहयोग से यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिलने का भरोसा है। दूसरी ओर रूस ने कहा है कि उसको भीयूक्रेन के साथ समझौते में सुरक्षा गारंटी की दरदार होगी।
जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, ‘मैं वॉशिंगटन पहुंच चुका हूं। कल मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा और यूरोपीय नेताओं से भी बात होगी। हम सभी इस युद्ध को जल्दी से जल्दी और पूरी तरह खत्म समाप्त करने की इच्छा रखते हैं। हम चाहते हैं कि स्थानी शांति आनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि हम यूक्रेन के लिए प्रभावी सुरक्षा गारंटी पाएंगे। रूस को इस युद्ध को समाप्त करना होगा, जिसे उसने शुरू किया है।’
