Teaser Out: Sanjay Dutt की अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो इतिहास की कई अहम घटनाओं को छूते हुए गहरे सवाल खड़े करता नजर आता है।
जहां एक तरफ Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ के टीजर की चर्चा है, वहीं ‘आखिरी सवाल’ भी अपने अलग और गंभीर विषय के चलते सुर्खियों में आ गई है।
टीजर में क्या है खास?
करीब 1 मिनट 52 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत संजय दत्त के वॉइसओवर से होती है, जिसमें वह महाभारत से जुड़ी कहानी—द्रुपद, द्रोणाचार्य और धृष्टद्युम्न—का जिक्र करते हैं। इसके बाद कहानी वर्तमान समय में आती है, जहां संजय दत्त एक प्रोफेसर के किरदार में नजर आते हैं, जबकि नमाशी चक्रवर्ती विक्की हेगड़े के रोल में दिखाई देते हैं।
फिल्म की कहानी एक युवा विद्वान और उसके गुरु के बीच टकराव पर आधारित है, जो आगे चलकर एक बड़ी बहस का रूप ले लेता है। यह बहस टीवी पर प्रसारित होती है और इसमें पीढ़ियों के बीच सोच का अंतर और सच की तलाश जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।
टीजर में देश के इतिहास से जुड़े कई संवेदनशील घटनाओं—महात्मा गांधी की हत्या, आरएसएस पर प्रतिबंध और बाबरी विध्वंस—की झलक भी देखने को मिलती है, जो कहानी को और गंभीर बनाती है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती के अलावा समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी नजर आएंगे। Abhijit Mohan Warang के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माता हैं।
