Donald Trump के बयान पर मचा बवाल , डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने भारत को चीन के हवाले कर दिया है। लेकिन हकीकत यह है कि भारत-अमेरिका रिश्तों में जो दूरी आई है, उसके लिए खुद ट्रंप और उनकी टीम काफी हद तक जिम्मेदार मानी जा सकती है। आइए जानते हैं इसकी वजहें।
भारत के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शायद अब हकीकत का अहसास हो गया है। ट्रंप ने कबूला है कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, ट्रंप ने जो कहा है वह केवल आधा सच ही है। इसके आगे की बात यह है कि भारत के अमेरिका से दूर जाने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति खुद ही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप और उनके खास सिपहसालारों ने भारत पर तीखे हमले किए हैं, जिसमें उनके ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो सबसे आगे रहे हैं। ट्रंप के धोखे और बड़बोलापन भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव की बड़ी वजह बना है। आइए वो 5 कारण जानते हैं, जिसने भारत को अमेरिका से दूर जाने पर मजबूर किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन उसके साथ ही वे भारत के खिलाफ दुनिया का सबसे ऊंचा टैरिफ लगाते हैं। ट्रंप ने पिछले महीने के आखिर में भारत के खिलाफ 50 प्रतिशत टैरिफ को लागू कर दिया था। इसमें रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लागू है। खास बात है कि अमेरिका ने चीन पर भी ये शुल्क नहीं लगाया है, जो रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है।
