Babita Phogat News: बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने इसे निम्न स्तर की राजनीति बताया और कहा कि किसी के माता-पिता पर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है.
बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसपर अब बीजेपी नेता बबीता फोगाट भड़क गई हैं. पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला और कहा है कि ऐसी निम्न स्तर की राजनीति उन्होंने कभी नहीं देखी.
Babita Phogat ने कहा, “यह विपक्ष की राजनीति निम्न स्तर की दिखाई दे रही है कि. किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी पर टिप्पणी की गई है. इससे निम्न स्तर हमने जीवन में कभी नहीं देखा कि किसी के मां-बाप के लिए ऐसी बात कही जाए. यह अशोभनीय है. इसकी जितनी ज्यादा निंदा की जाए, कम होगा.”
यह भी पढ़ें : Haryana Tourism Corporation पर CAG ने लगाया खुदरा शराब व्यापार में नुकसान का आरोप
दरभंगा में कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है. कांग्रेस के सीनियर नेताओं की इसपर प्रतिक्रिया सामने आई है. सचिन पायलट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ह इस हरकत की कड़ी निंदा करते हैं. कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है. सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी है. पार्टी का कोई भी नेता ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं कर सकता और न करेगा.
वहीं सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि मां किसी की भी हों, मां हमेशा पूजनीय होती हैं. हम जैसे लोग सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी को अपनी मां मानते हैं. हमारे यहां महिला की पूजा होती है. अभद्र टिप्पणी के टाइम परकांग्रेस का कोई नेता मंच पर नहीं था. ऐसी हरकत करने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए.
पीएम पर टिप्पणी करने वाला शख्स राजा दरभंगा जिले का रहने वाला है. उसके पिता का नाम मोहम्मद अनीस है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
