NCR Crime: लाल किले से चोरी हुआ एक करोड़ का सोने का कलश, जैन समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक करोड़ रुपये मूल्य का सोने का कलश चोरी हो गया। इस कलश में लगभग 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम के हीरे, माणिक व पन्ने जड़े थे। इसे कारोबारी सुधीर जैन धार्मिक आयोजनों में उपयोग के लिए लाते थे। 3 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान भीड़ में यह कलश मंच से अचानक गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर ली है।
यह भी पढ़ें :Delhi से Ballabgarh और Jind जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 4- 5 सितंबर को रद्द रहेगी ये ट्रेनें
दिल्ली के लाल किला परिसर में चल रहे जैन समुदाय के धार्मिक समारोह से एक करोड़ रुपये कीमत का सोने का कलश चोरी हो गया। यह कलश करीब 760 ग्राम सोने से बना था और उस पर लगभग 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए थे।
कारोबारी सुधीर जैन प्रतिदिन इस कलश को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाते थे, लेकिन 3 सितंबर को सुबह स्वागत की भीड़भाड़ के दौरान यह मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। समारोह 9 सितंबर तक चलेगा।
