Delhi : रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में Delhi से ट्रेन का सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 4 सितंबर और 5 सितंबर को कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी साझा की है.
भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि दिल्ली किशनगंज और दया बस्ती के बीच पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 4 सितंबर और 5 सितंबर को इस रेलवे लाइन पर कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा. 5 लोकल ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
यह भी पढ़ें : Hissar में मोटरसाइकिल पर गिरा बिजली का तार; 3 लोगों की मौत, चौथा बचा
4 सितंबर को चलने वाली पलवल- शकूरबस्ती (64019) नई दिल्ली तक और जींद- पुरानी दिल्ली (54024) रोहतक तक संचालित होगी. वहीं, 5 सितंबर को चलने वाली पुरानी दिल्ली- भिवानी (54005) रोहतक तक, खुर्जा- शकूरबस्ती (64111) पुरानी दिल्ली तक, शकूरबस्ती- पलवल(64012) नई दिल्ली तक, दनकौर- शकूरबस्ती (64109) नई दिल्ली तक और शकूरबस्ती- दनकौर (64112) पुरानी दिल्ली तक सफर करेगी.
5 सितंबर को गाजियाबाद- शकूरबस्ती (64031) 30 मिनट की देरी से चलेगी. 4 सितंबर को नांदेड़- श्री गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली से 10 मिनट और जैसलमेर- पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से 30 मिनट रूककर चलेगी.
