Weather Today 24 April: New Delhi में आज मौसम साफ, धूप वाला और बेहद गर्म रहने वाला है, जहां तापमान 28°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान 42–43°C के आसपास बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज लू का सामना करना पड़ेगा। हालात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और दोपहर के समय बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 24 और 25 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर रह सकती है, खासकर दोपहर और शाम के समय।
26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव संभव
26 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान करीब 42/26°C तक रह सकता है। 27 और 28 अप्रैल को भी आंशिक बादल बने रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद हल्की बारिश की संभावना भी बन रही है, जो तापमान को थोड़ा कम कर सकती है।
Rajasthan में भीषण गर्मी का कहर
राजस्थान में गर्मी ने हालात और ज्यादा गंभीर बना दिए हैं। कई जिलों में तापमान 44°C के करीब पहुंच चुका है। Sri Ganganagar में सबसे ज्यादा 43.7°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बन गया। Jaipur मौसम केंद्र ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। Jaisalmer में गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। 25 अप्रैल तक उत्तरी राजस्थान में हीटवेव जारी रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में 20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 26–27 अप्रैल को जयपुर और Bharatpur division में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में भी जारी रहेगा लू का असर
Uttar Pradesh समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा, जबकि बारिश की गतिविधियां मुख्यतः पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेंगी। पूरे दिन लू चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
