TikTok News: 5 साल बाद TikTok वेबसाइट खुली भारत में, टिकटॉक की भारत में वापसी की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हैं. दावा किया जा रहा है कि टिकटॉक से बैन हट गया. लेकिन सरकार ने साफ किया कि टिकटॉक पर से बैन हटाने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.
TikTok back in India: आजकल किसके मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम रील नहीं है. हर कोई रील पर रील बना रहा और देख रहा. जब रील नहीं था, तब एक चाइनीज ऐप का बोलबाला था. वह ऐप भारत में खूब छाया. कोरोना लॉकडाउन तक लोगों ने खूब वीडियोज बनाए. उसका नाम है टिकटॉक. मगर कोरोना काल के बाद से ही भारत में टिकटॉक का अस्तित्व खत्म हो गया. भारत में टिकटॉक पिछले पांच सालों से बैन है. अब इसके शुरू होने की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत से टिकटॉक पर से बैन हट गया. टिकटॉक ऐप और उसकी वेबसाइट अनब्लॉक हो चुकी है. अब लोग टिककॉक पर भी वीडियो बना सकेंगे. मगर इस दावे की हकीकत क्या है, चलिए जानते हैं..अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करेंhttps://x.com/ZeeNews/status/1958936896249180229
सरकार ने क्या जवाब दियाभारत सरकार ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ से जुड़ी खबरों पर सफाई दी है. सरकार का कहना है कि टिकटॉक से रोक हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘भारत सरकार ने टिकटॉक से रोक हटाने कोई आदेश जारी नहीं किया है. ऐसा कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है.’ कुछ लोगों द्वारा ‘टिकटॉक’ वेबसाइट तक पहुंचने में सक्षम होने के दावे के बाद विरोधाभासी रिपोर्ट सामने आने लगीं. यहां बता दें कि टिकटॉक का मोबाइल ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है.
कब से और क्यों है बैन
क्यों टिकटॉक की वापसी की हो रही चर्चा?
