Drake Passage : अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक ड्रेक पैसेज क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। पहले तीव्रता 8 मापी गई थी। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने ड्रेक पैसेज भूकंप के बाद चेतावनी जारी की गई है। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप की गहराई 10.8 किलोमीटर थी। फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
साउथ अमेरिका के Drake Passage इलाके में जोरदार भूकंप आया। शुरूआत में भूकंप की तीव्रता 8 बताई जा रही है। हालांकि बाद में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसकी तीव्रता 7.5 कर दी गई।
यह भी पढ़ें : अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की, ट्रंप से मुलाकात से पहले सुरक्षा गारंटी पर बड़ा बयान, रूस ने भी रखी वही मांग
इस जोरदार भूकंप के बाद सुनामी की वॉर्निंग जारी कर दी गई है। यूएसजीएस के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप 10.8 किलोमीटर की गहराई पर आया।
हालांकि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने Drake Passage भूकंप के बाद कोई चेतावनी जारी नहीं की, लेकिन प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने चिली के लिए संक्षिप्त चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया कि ड्रेक पैसेज में आए भूकंप से अगले तीन घंटों के भीतर चिली के कुछ तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।
News source credit: jagran
