Legal Update: Dushyant Chautala और उनके भाई Digvijay Chautala से जुड़े विवादित मामले में Punjab and Haryana High Court ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए Hisar के एसपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली सुनवाई 30 अप्रैल तय की गई है।
क्या है पूरा मामला?
Guru Jambheshwar University में प्रदर्शन के बाद जजपा और इनसो नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके विरोध में 17 अप्रैल को दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला सिटी थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। इसके बाद जब वे एसपी ऑफिस जा रहे थे, तब सब्जी मंडी पुल पर उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने अपनी गाड़ी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की और हथियार भी दिखाया। वहीं, इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए एसपी ने डीएसपी कमलजीत की अगुवाई में एक एसआईटी का गठन किया है।
