Breaking News : दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह दिखी धुंध को लेकर सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि यह ईरान से आया धुआं है। हालांकि India Meteorological Department (IMD) और मौसम विशेषज्ञों ने इसे पूरी तरह गलत बताया। उनके अनुसार इसका ईरान से कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण निचले स्तर की हवाएं नमी लेकर आ रही हैं, जिससे कई इलाकों में सुबह घना कोहरा और कम विजिबिलिटी देखी गई। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल जैसे सूखे इलाकों से धूल के कण भी ला रही हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर में धुंध जैसी स्थिति बन गई।
Breaking News : Central Pollution Control Board के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का AQI 265 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। अनुमान है कि 11 मार्च को भी प्रदूषण का स्तर खराब रह सकता है, लेकिन 12-13 मार्च के बाद इसमें सुधार होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि मार्च के शुरुआती दिनों में घना कोहरा असामान्य नहीं है और पहले भी ऐसी स्थिति देखी जा चुकी है।
