Gohana : गोहाना में देर रात फास्ट फूड की दुकान पर चाउमीन खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान अमित उम्र 33 वर्ष के रुप में हुई है। वह महम रोड पर अपने कुछ दोस्तों के साथ चाउमीन खाने गया था। वहीं उसका झगड़ा हुआ है। इस झगड़े में उसको एक कांच नुमा कुछ लगा। जिसके बाद उसे पहले नागरिक अस्पताल गोहाना में ले जाया गया उसके बाद वहां से इसे मेडिकल कॉलेज खानपुर में रेफर किया गया, मगर वहां के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Murder In Sonipat: जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, सोनीपत में खूनी संघर्ष
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है कि युवक अमित पर टूटे हुए शीशों से वार किए गए है। उन्होंने कहा कि अमित अपने दोस्तों से साथ नहाने गया था। उनके साथ ही यहां खाना खाने आया था जिस प्रकार से उस पर शीशे से हमला किया उसकी हत्या की गई है।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
