Liver हमारे शरीर का सबसे बड़ा और सबसे जरूरी अंग है। लिवर खाने को पचाने से लेकर एंजाइम्स बनाने तक के लिए जरूरी है। लिवर में थोड़ी बहुत खराबी आने पर ये खुद से ठीक हो जाता है, लेकिन एक बार लिवर बीमार हो जाए तो दूसरे अंगों पर तेजी से इसका असर दिखता है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखना सबसे जरूरी है।
लिवर के लिए खाने को दवा के रूप में माना जाता है। यानि अगर आप अच्छा खाना खाएंगे तो लिवर को दवा की जरूरत नहीं होगी। लेकिन खराब खाने और कम फिजिकल एक्टिविटी करने से लिवर खराब होने लगता है। धीरे-धीरे लिवर से जुड़ी बीमारियां पनपने लगती है। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि लिवर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक कौन से फूड हैं?
लिवर के लिए कौन सी चीजें सबसे हानिकारक हैं?
एल्कोहल : शराब को लिवर के लिए सबसे हानिकारक माना जाता है। शराब पीने से फैटी लिवर, लिवर में सूजन और लिवर पर घाव जैसे होने लगते हैं। इससे लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस होने का खतरा तेजी से बढ़ता है।
फैटी फूड्स : लिवर के लिए फैटी खाना यानि ज्यादा तला भुना खाना हानिकारक होता है। इससे लिवर में फैट जमा होने लगता है। जिससे लिवर फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है।
हाई शुगर फूड्स : लिवर को हेल्दी रखना है तो शुगर वाली चीजों, खासतौर से जूस, पैक्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए। इससे लिवर में सूजन आने लगती है और लिवर फंक्शन पर बुरा असर होता है।
पैक्ड स्नेक्स : पैक्ड फूड लिवर का बड़ा दुश्मन है। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड और पैक्ड फूड में शुगर, नमक और तेल की मात्रा कहीं ज्यादा होती है। इससे लिवर पर बुरा असर होता है। इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
रिफाइंड अनाज : लिवर के लिए रिफाइंड अनाज जैसे मैदा या उससे बनी चीजें नुकसानदायक साबित होती हैं। लिवर के लिए ब्रेड, मैदा से बनी चीजें, जंक फूड सबसे खतरनाक साबित होते हैं। इनसे दूर रहना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा नमक- लिवर के बड़े दुश्मनों में नमक भी शामिल है। ज्यादा नमक खाने से भी लिवर को नुकसान होता है। इससे किडनी फंक्शन पर असर होता है और हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा बढ़ता है।
NEWS SOURCE Credit :indiatv
