Modi Government के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के सभी सीएम आज मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पौने 11 बजे लखनऊ के राज्य बीजेपी मुख्यालय में संवाददाओं के साथ संवाद करेंगे।
नायब सैनी, फडणवीस और रेखा गुप्ता भी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी आज प्रेस कांफ्रेस करेंगी।
यह भी पढ़ें : 7 केंद्रीय मंत्री भी हो सकते हैं शामिल!, अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी आज शाम करेंगे बैठक
पीएम मोदी ने देश के पॉलिटिकल कल्चर को बदला
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोमवार को Modi Government की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के पॉलिटिकल कल्चर बदल दिया, राजनीति की दिशा को बदल दिया। पहले सरकार घोषणाएं करती थी, जो कभी पूरी नहीं होती थी।
अब हो रहा आतंकवादियों का सफाया
नड्डा ने कहा कि पहले आतंकवादी हमले होते थे तो हम दूसरे देशों से गुहार लगाते थे लेकिन अब भारत दुश्मनों को घर में घुस कर मारता है। नड्डा ने आतंकियों का सफाए के लिए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर ये बात कही।
NEWS SOURCE Credit :indiatv
