Hina Khan : टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से शादी कर लिया है. दोनों ने करीब 12-13 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कोर्ट मैरिज किया है. वहीं, अब शादी के बाद पहली बार हिना खान घर से बाहर स्पॉट हुई हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें : ‘Param Sundari’:सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) शादी के अगले ही दिन काम पर लौंट गई हैं. वो शादी के बाद पहली बार ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आई हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ-पैर पर मेहंदी और चेहरे पर शादी की खुशी अलग नजर आ रही है. पैपराजी को देखते ही एक्ट्रेस ने पोज देते हुए कैमरे की तरफ अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट किया है.
काम पर लौंटी हिना खान
शादी के अगले दिन ही काम पर लौंट हिना खान (Hina Khan) को सभी ने बधाई दी है. इस दौरान पैप्स से बात करते हुए हिना खान (Hina Khan) कहा, ‘वो और रॉकी जल्द ही उनसे मिलेंगे और आपको ट्रीट करेंगे. आपको अच्छा लगा सब, शॉक लगा ना.’ पैप्स से कहा कि फिलहाल वो काम के साथ थोड़ा बिजी हैं.
13 साल की डेटिंग के बाद कपल ने रचाई शादी
बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) करीब 12-13 साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कैंसर से लड़ रहीं हिना का रॉकी ने हर पल सपोर्ट किया है.
NEWS SOURCE Credit : lallura
