Ballabgarh के लढहोली गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाखों रुपये की कीमत की वक्फ जमीन से चोरी-छिपे मिट्टी उठाते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक JCB रंगे हाथों पकड़े गए। खास बात यह रही कि मौके पर खुद एसडीएम बल्लभगढ़ की मौजूदगी में यह छापा मारा गया और थाना सदर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लढहोली गांव की वक्फ जायदाद (खसरा नंबर्स 51//3, 65, 72 सहित करीब एक एकड़ क्षेत्रफल) से मिट्टी की चोरी पिछले कई दिनों से की जा रही थी। गांव के ही कुछ लोगों जिनमें खेमचंद पुत्र मंगतराम, मान सिंह, केक सिंह, चंदन सिंह आदि के नाम सामने आए हैं, ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए इस जमीन से मिट्टी उठाकर लाखों का मुनाफा कमाया है।
अवैध वाहनों को कब्जे में लिया
आज सुबह जब एसडीएम बल्लभगढ़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक JCB बिना नंबर प्लेट के अवैध रूप से मिट्टी खनन करते पकड़े गए। Dial 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और अवैध वाहनों को कब्जे में लिया। यह भी बताया गया है कि इन लोगों ने न केवल वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा किया, बल्कि वहां की खेती योग्य भूमि का स्वरूप भी बदलने की कोशिश की। इससे पहले भी दिनांक 06/03/2024 को इसी मामले की शिकायत थाना सदर में की जा चुकी है, लेकिन चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।
यह भी पढ़ें : बाढ क्षेत्र में फरीदाबाद पुलिस द्वारा किये जा रहे है बचाव राहत कार्य, 50 से अधिक लोगो को किया रेसक्यू
वक्फ बोर्ड अधिकारी जमीले SD जमीले (सपदा अधिकारी, हरियाणा वक्फ बोर्ड, सेक्टर-6 फरीदाबाद) ने इस गंभीर मामले में पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, ताकि उठाई गई मिट्टी की भरपाई हो सके और कीमती वक्फ जमीन को बचाया जा सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बड़े माफिया नेटवर्क पर क्या ठोस कार्रवाई करता है और वक्फ जमीन को पूरी तरह सुरक्षित कर पाता है या नहीं।
यह चित्र AI द्वारा निर्मित है।
