Panipat News : पानीपत में मासूम बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। चार दिन में छह साल की दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात सामने आई। लगातार सामने आ रही वारदात से शहरवासी भी हैरान है।
हाल ही में सोमवार की रात को तहसील कैंप थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक अधेड़ से मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। यह मामला पूरे हरियाणा में सुर्खियों में आया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के तीन दिन बाद ही एक नया मामला सामने आ गया। इस मामले में भी पड़ोस में रहने वाले युवक पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है।
