Neeraj Chopra : गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय भाला फेंक स्टार ने शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। इससे पहले नीरज पेरिस डायमंड लीग में दो बार लगातार दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार चोपड़ा ने पहले राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर खिताब अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें : Mission Olympics : हरियाणा विश्वविद्यालयों में 5 उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा
बता दें कि इस प्रतियोगिता में 90 मीटर क्लब के पांच प्रतियोगी शामिल थे। उनका दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का था और उन्होंने अगले तीन प्रयासों में फाउल किया। छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो फेंका। वेबर ने अपने पहले थ्रो में 87.88 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चोपड़ा ने 16 मई को दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था। वेबर ने दोहा में अपने अंतिम राउंड में 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर खिताब जीता था।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
