Mukesh Ambani 2030 तक रिलायंस को दोगुना बनाने की तैयारी में हैं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 44 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2030 तक अपना साइज दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। कई ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाया है। जानिए कहां तक जा सकती है कीमत..
जून तिमाही में रिलायंस के नतीजे मिलेजुले रहे। लेकिन रिलायंस के मैनेजमेंट ने आगे बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि 2029-30 तक कंपनी का EBITDA दोगुना हो जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि जियो और रिटेल दोनों ही अगले 3-4 साल में अपनी कमाई को दोगुना कर लेंगे। कंपनी को आगे बढ़ाने में इन दोनों का बड़ा रोल होगा। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1420.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,551 रुपये है।
टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने रिलायंस पर “आउटपरफॉर्म” रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 1,650 रुपये रखा है। उनका मानना है कि भारतीय बाजार में रिलायंस का वैल्यूएशन अभी कम है, इसलिए यह बड़े निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका है। बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक भी रिलायंस को सपोर्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिटेल और टेलिकॉम मिलकर FY25 के कुल EBITDA का लगभग 54% हिस्सा हैं। अगले तीन साल में EBITDA में जो भी बढ़ोतरी होगी, उसमें ज्यादातर हिस्सा इन्हीं दोनों का होगा।
कैश फ्लो
ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि रिलायंस अपने खर्चों को संभालने के बाद भी अच्छा कैश फ्लो बनाए रखेगी। उसने रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस 1,695 रुपये रखा है। इस बीच गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि FY25-28 में रिलायंस की कमाई 13% की दर से बढ़ेगी। उसका मानना है कि रिलायंस के सभी कारोबार में सुधार होगा। नए फैशन ब्रांड, क्विक कॉमर्स और अपने कंज्यूमर ब्रांड्स से रिलायंस रिटेल की कमाई 17% तक बढ़ जाएगी। HSBC ने चार साल बाद रिलायंस को “Buy” रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 1,630 रुपये रखा है।
