Manohar Lal (करनाल) : हरियाणा के करनाल जिले पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाच ना जाने आंगन टेढ़ा, काम तो करना आता नहीं, कैसे पार्टियां चलाई जाती हैं, कैसे चुनाव लड़े जाते है, कैसे अपने साथ लोगों को जोड़ा जाता है, उनके पास कोई कार्यक्रम नहीं है, जब मिलता कुछ नहीं है, तो उसके बाद अपनी थाली को छोड़कर दूसरे की थाली में देखना शुरू कर देते हैं।
यह भी पढ़ें : Asim Kumar Ghosh कौन हैं जिन्हें बनाया गया हरियाणा का नया राज्यपाल?
उन्होंने कहा कि ऐसा उनका जो सोच प्रकार है वो दयनीय है, बिना किसी तथ्य के जो आरोप लगाने का सिस्टम खड़ा किया हुआ है, लोग भी उनको जान चुके हैं कि उनके किसी भी कथन असर लोगों पर नहीं जाता है, उनकी किसी भी बात को महत्व देने की जरूरत नहीं है।
राहुल को घोड़ों की पहचान नहीं : मनोहर
कांग्रेस ने संगठन को लेकर कवायद तेज कर दी है और राहुल गांधी ने तीन घोड़ों की भी बात की थी जब इस पर मनोहर लाल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, कैसे घोड़े होते हैं और घोड़ों का क्या महत्व होता है, उस प्रकार के घोड़ों को लेकर वो जो तुच्छ बोलने लग गए हैं।
Manohar Lal ने कहा कि जो लोग अपने घर में ही कार्यकर्ताओं को गालियां देते हैं, वो लोग बाहर समाज के लोगों को क्या प्रेरणा देंगे, लेकिन मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता है ये उनकी पार्टी का मत है, अभियान तेज भले ही कर दिया हो पर रिजल्ट क्या निकलेगा ये उसके बाद ही पता चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि किसी तरह से उनकी पार्टी खड़ी हो जाए। मैंने पीछे भी कहा था कि अगर उनकी पार्टी खड़ी नहीं हो रही तो हमें एडवाइजर रख लें, हम पार्टी खड़े करवा देंगे।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
