Kedarnath Helicopter Crash (रुद्रप्रयाग) . केदारनाथ धाम में भीषण हादसा हुआ है. जहां खराब मौसम की वजह से एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. वहीं सीएम धामी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है.
सीएम धामी ने हादसे के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में Kedarnath Helicopter Crash के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.
NEWS SOURCE Credit :lalluram
