Jammu-Kashmir: कुलगाम में मुठभेड़ जारी, (Kulgam Encounter) के गडर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। इस मुठभेड़ में एक जेसीओ के घायल होने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गडर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।
सुरक्षाबल आंतकियों को घेरकर गोलीबारी कर रहे हैं। जारी मुठभेड़ में एक जेसीओ जख्मी हो गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जेसीओ के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: GST में बड़ी राहत: 22 सितंबर से 375 आइटम होंगे सस्ते, सरकार ने कंपनियों को किया अलर्ट
एक्स पर शेयर किए गए ट्वीट में कश्मीर जोनल पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू हुई।
ट्वीट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं।
News source credit: jagran
