India Forge (फरीदाबाद) IMT फरीदाबाद में सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए India Forge & Drop Stampings Ltd. ने स्त्री शक्ति पहल समिति के साथ मिलकर एक विशेष CSR कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से श्री राम दत्त कौशिक (एचआर हेड), श्री अशोक मोदी (महाप्रबंधक – लेखा एवं वित्त) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ CSR टीम के अन्य सदस्यों ने महत्व्पूर्ण भूमिका निभाई
कार्यक्रम के अंतर्गत:
✅ 30 वंचित बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए – जिससे शिक्षा की ओर उनका रुझान और आत्मबल दोनों बढ़ा।
✅ 2 सिलाई मशीनें स्त्री शक्ति कौशल विकास केंद्र को दी गईं – जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
✅ सेक्टर 68, ज़ोन-2 पार्क में 15 पौधे रोपे गए – हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से।
स्त्री शक्ति पहल समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “India Forge का यह सहयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रेरणादायक उदाहरण है।” इस कार्यक्रम में समिति की ओर से समन्वयक योगिता, कोमल वत्स, ज्योति बॉस और मनीषा चाहल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।
