IMA Faridabd (फरीदाबाद) : आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) फरीदाबाद द्वारा आयोजित एक भव्य रक्तदान शिविर में 150 से अधिक रक्त यूनिट एकत्र की गईं। कड़ी गर्मी के बावजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा में योगदान दिया। इस शिविर के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदाबाद की महापौर श्रीमती परवीन बत्रा जोशी उपस्थित रहीं।
शिविर में रमेश गुप्ता (वीएचपी), कुलदीप साहनी, पार्षद मनोज नास्वा, राजेश चैची (डीएसपी), श्रीमती सीमा त्रिखा, मोहन लाल अरोड़ा, लोचन भाटिया, संजय भाटिया, राधे श्याम, सुनील जटवानी, महाजन जी, अनुराग गर्ग, जगदीश (बाला जी ग्रुप), ट्रैफिक ताऊ उपस्थित रहे। इसी के साथ रोटरी क्लब की ओर से दीपक प्रसाद, डॉक्टर अंजू गुप्ता, प्रेम पसरिचा और संजय वधावन का भी योगदान रहा।
विशेष बात यह रही कि **कई महिला डॉक्टरों** ने भी रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान न केवल सुरक्षित है बल्कि ज़रूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी भी है। डॉक्टर **एस.सी. अग्रवाल**, डॉक्टर **हेमंत अत्री** और सूर्या अस्पताल से **रमेश जी** ने विशेष मेहनत करते हुए अनेक लोगों को प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. राजीव गुंबर (प्रधान), डॉ. अनुज ढींगरा (सचिव), डॉ. आशीष गुप्ता (खजांची), डॉ. करुणा गुंबर, डॉ. ललित हसीजा, डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. सुरेश अरोड़ा की भूमिका रही।
रक्तदान करने वाले डॉक्टरों में डॉक्टर अनुपमा मित्तल, डॉक्टर सुनीता दुआ, डॉक्टर दीपक गुप्ता, डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉक्टर अश्विनी गोयल, डॉक्टर उपाध्याय शामिल रहे। डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. गुंबर ने रक्तदाताओं, अतिथियों, मीडिया और रोटरी ब्लड बैंक स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा स्वयं रक्तदान करना यह दर्शाता है कि यह पूर्णतः सुरक्षित और समाज के लिए अत्यंत आवश्यक कार्य है।
