Blood Pressure दिमाग तक चढ़ रहा है, दुनिया में करोड़ों लोगों को दिल की बीमारी है और इसका प्रमुख कारण ब्लड प्रेशर का बढ़ना है। हाई बीपी की वजह से आपका दिमाग भी डैमेज हो सकता है। इसकी वजह से एक लक्षण दिखने लगता है, जिसके तुरंत बाद आपको 4 उपाय शुरू कर देने चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। लोगों को लगता है कि यह केवल दिल के लिए खतरनाक है। लेकिन इसकी वजह से आपकी नसें, आंख, किडनी और दिमाग को भी खतरा होता है। हार्ट अटैक के अलावा यह स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का प्रमुख कारण माना जाता है।
हाइपरटेंशन के मरीजों को इसके चेतावनी भरे लक्षणों की जानकारी होना चाहिए। ताकि इमरजेंसी में बिना देर किए इसे मैनेज किया जा सके। वरना दिमाग का ब्लड फ्लो रुक सकता है, जिससे लकवा पड़ता है। इसकी वजह से ब्रेन हेमरेज में दिमाग की नस भी फट सकती है, जो जानलेवा बन सकती है।
जब हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिमाग को नुकसान पहुंचता है तो एक लक्षण सबसे पहले दिखाई देने लगता है। इसके दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए या डॉक्टर की दी हुई दवा लेनी चाहिए। लेकिन उससे पहले 4 काम करके स्थिति को थोड़ा काबू में भी लाया जा सकता है। पास में दवा ना होने पर ये उपाय जान बचा सकते हैं।
सिर में तेज दर्द
अगर सिर में चुभने वाला दर्द अचानक महसूस होने लगा है तो एक बार बीपी जरूर चेक करें। NHLBI के मुताबिक यह हाइपरटेंशन का वार्निंग साइन है। अगर यह 120/80 के नॉर्मल लेवल से बहुत ज्यादा है तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। लेकिन अगर यह 140/90 के आसपास है तो तुरंत यहां बताए 4 काम शुरू कर दें।
धुंधला दिखना
जब ब्लड प्रेशर के कारण दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है तो इससे आंखों पर भी प्रभाव पड़ता है। आंखों में ब्लड फ्लो कम होने से नजर धुंधली हो सकती है। यह एक चेतावनी भरा संकेत है और इसे भी बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
1. सबसे पहले पीएं पानी
डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। सऊदी अरब के शोधकर्ताओं की एक स्टडी में हाइपरटेंशन और शरीर में पानी की कमी के बीच गहरा संबंध पाया गया है। कोशिकाओं के अंदर पानी का कम स्तर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। नॉर्मल टेंप्रेचर का पानी पीने से बॉडी तुरंत हाइड्रेट होती है और बीपी को नीचे उतारा जा सकता है।
2. लेटकर करें आराम
पानी पीने के बाद आपको बिस्तर पर आराम से लेट जाना चाहिए। इससे शरीर और मसल्स रिलैक्स होंगी। साथ ही ब्लड फ्लो में आराम आएगा और बीपी नीचे आने लगेगा। कम से कम 10 मिनट तक आराम से अच्छी हवा वाले कमरे में लेटें।
3. गहरी सांस लें
डीप ब्रीदिंग से सेंट्रल नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है। आपका ब्लड फ्लो, ब्लड प्रेशर और सिरदर्द कम होने लगेगा। खुद को शांत करने के लिए यह बहुत प्रभावशाली उपाय है। आप 5 मिनट तक पूरा भरकर धीरे धीरे सांस लें और फिर आराम से इसे पूरा बाहर निकालें।
