HEALTH TIPS:अच्छी बात यह है कि अगर B12 की कमी समय रहते पकड़ ली जाए, तो आँखों की समस्याएं ठीक की जा सकती हैं। विटामिन B12 की गोलियाँ, इंजेक्शन या भोजन से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आपको नजर से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस हो रही है और संदेह है कि यह B12 की कमी से हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर आपको हेमशा थकान, कमजोरी, आँखों में कमजोरी, हड्डियों में कमजोरी और खून की कमी के लक्षण रहते हैं, तो यह साफ़ संकेत है की आपके शरीर में ताकत देने वाले विटामिन बी 12 की कमी हो गई है।
विटामिन B12 की कमी शरीर में कई तरह की समस्याएँ पैदा कर सकती है, जिनमें आँखों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। यदि समय रहते इलाज न हो तो ये लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं।
धुंधली या खराब दृष्टि
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का यह सबसे आम लक्षणों में से एक है। इसका कारण होता है ऑप्टिक नर्व (Optic Nerve) को नुकसान पहुंचना। इसकी कमी से आपको देखने में धुंधलापन, चीजें साफ़ न दिखना, या नजर का कमजोर होना महसूस हो सकता है।
ऑप्टिक न्यूरोपैथी
लंबे समय तक B12 की कमी रहने से आंख की ऑप्टिक नर्व खराब हो सकती है। ऐसा होने से आपको दृष्टि का स्थायी नुकसान हो सकता है। रंग पहचानने में दिक्कत हो सकती है। इनके अलावा आंखों के बीच में काले धब्बे दिखाई दे सकते हैं।
तेज रोशनी से परेशानी होना
शरीर में विटामिन बी12 की कमी से आंखें कमजोर होने लगती है जिससे आंखों को तेज रोशनी सहन नहीं होती। ऐसा होने से आपकी आंखें बार-बार झपकती हैं या जलन होती है। इसका संबंध नसों की कमजोरी से होता है।
आंखों या पलकों का फड़कना
विटामिन बी12 की कमी से आंखों के आसपास की मांसपेशियों में हल्की फड़कन हो सकती है। यह न्यूरोलॉजिकल (तंत्रिका संबंधी) लक्षण होता है, लेकिन कम मामलों में दिखता है।
निस्टैगमस और आंखों का पीला होना
विटामिन बी12 की कमी से बहुत कम मामलों में आंखों की गति अनियंत्रित हो जाती है। ऐसा होने से आंखें अपने-आप हिलती रहती हैं, जिससे देखना मुश्किल होता है। शरीर में खून की कमी एनीमिया होने से आंखें सफेद नजर आ सकती हैं।अगर आप शाकाहारी हैं या कम मात्रा में B12 ले रहे हैं, तो इनचीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें, दूध और दही, पनीर, अंडे (खासतौर पर ज़र्दी), मछली (सैल्मन, टूना), चिकन और मांस, फोर्टिफाइड सीरियल, शाकाहारी लोगों के लिए B12 सप्लीमेंट लेना जरूरी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।
News source credit:navbharattimes