Haryana Rajya Sabha Elections : हरियाणा के राज्यसभा चुनाव ने प्रदेश की राजनीति को फिर दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस ने एससी समाज से Karmveer Singh Bauddh को उम्मीदवार बनाया है, जिनका नाम सीधे Rahul Gandhi की सिफारिश पर तय हुआ। अब प्रदेश अध्यक्ष Narender Rao और नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Singh Hooda के सामने विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती है, क्योंकि पहले 2016 और 2022 में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग और वोट अमान्य होने का नुकसान उठाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें : Haryana Congress का सियासी संकट: हुड्डा की महत्वाकांक्षा, हाईकमान की खामोशी और बदलते सामाजिक समीकरण
इस बीच भाजपा ने अपने उपाध्यक्ष Satish Nandal को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। नांदल के आने से चुनाव की गणित बदल गई है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या कांग्रेस इस बार अपने सभी वोट सुरक्षित रख पाएगी या फिर कोई नया राजनीतिक उलटफेर होगा।
