Haryana Crime : हांसी की भाटिया कॉलोनी में एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे वहां पर शव पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस की फॉरेंसिक टीम व डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते करीब 10 साल से अपने पति से अलग मायके में रहती थी। दो महीने पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रही थी।
यह भी पढ़ें : Action Update: अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई—नागपुर में माफिया पर सख्ती, ₹55 करोड़ का जुर्माना और 158 आरोपी गिरफ्तार
सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब उसकी मां छत पर उसे उठाने के लिए गई तो देखा कि वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
