Haryana CET 2025 के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। HSSC के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक 10 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में पानी की समस्या से मिलेगी राहत, 20 किलोमीटर लंबी रेनीवेल पाइपलाइन बिछाई जाएगी
1 मिनट में हो रहे 72 रजिस्ट्रेशन
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पहले तीन दिन के आंकड़े साझा किए थे, जिसके अनुसार एक दिन में 1 लाख 62 हजार 472 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे तक था। इससे पहले 10 जून को 1 लाख 8 हजार 13 अभ्यर्थियों ने Haryana CET के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से 60 हजार तक की बढ़ोतरी हुई।
जानें कल से क्या करेगा HSSC
HSSC एग्जाम सेंटर पर फोकस करेगा। वहीं मुख्य सचिव सभी जिलों के डीसी से मीटिंग करेंगे। समर वेकेशन से पहले एग्जाम की तैयारी की जा रही है।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
