Harayana news: हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना है।
सावन में मानसून ने ली रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत :सावन महीने में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले पांच छह दिन से उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार को राहत की बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। अगले दो से तीन दिन तक बारिश रहेगी। तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम सुहावना बना हुआ है।
हरियाणा में तीन दिन तक रहेगा बारिश का दौर, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहावना: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों से पहुंचने पर बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।
हरियाणा में मानसून एक्टिव — तेज बारिश से तापमान गिरा, अगले 3 दिन और बरसात के आसार: 31 जुलाई को भी हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना है। शेष हरियाणा में हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी खंड बारिश की गतिविधियां रहेंगी।
उमस से मिली राहत! हरियाणा में तेज बारिश का दौर शुरू, मौसम बना सुहावना ☔: बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अंबाला में 24 घंटे में तापमान में 6.7 डिग्री तथा पंचकूला में 5.2 डिग्री की गिरावट आई है।
