Gurdas Maan : पंजाब के फेमस सिंगर गुरदास मान (Gurdas Maan) के घर में मातम छा गया है. पिछले दो महीने से बीमार चल रहे गुरदास मान (Gurdas Maan) के छोटे भाई गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) का निधन हो गया है. दो महीने पहले वो पैरालाइज हुए थे, जिसके बाद उनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था. वहीं, अब के अंतिम संस्कार की भी डिटेल्स सामने आ गई हैं
दो महीने से पैरालाइज थे गुरपंथ
बता दें कि गुरदास मान (Gurdas Maan) के छोटे भाई गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) को दो महीने पहले पैरालाइज हुआ था. जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी गुरपंथ के चचेरे भाई गुरमीत मान ने दी है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती थे, उनके स्वास्थ्य में सुधार भी देखा गया था, जिसके बाद अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया.
कमीशन एजेंट थे गुरपंथ मान
गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) की बात करें तो वो गिद्दड़बाहा में रहते थे. उनके दो बच्चे और बीवी विदेश में रहते हैं. किसान के साथ-साथ गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) एक कमीशन एजेंट भी थे. उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद से हर कोई सदमे में हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
कब होगा अंतिम संस्कार?
बता दें कि गुरपंथ मान (Gurpanth Mann) का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा. आज यानी 10 जून को उनकी अंतिम विदाई में परिवार के लोग और उनके करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. हालांकि भाई के निधन पर सिंगर गुरदास मान (Gurdas Maan) ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं किया है.
NEWS SOURCE Credit :lalluram
