Congress : करनाल (सवतंत्र) : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने 12 अप्रैल को करनाल में आयोजित “प्रजातंत्र को बचाने” कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद दिया है। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है की नेता व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन से कार्यक्रम को नई दिशा मिली है।
सुरेश गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “मैं इस सफल आयोजन के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने दिलो-जान से मेहनत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों और जनता का भी विशेष धन्यवाद किया।
विशेष रूप से एनपीएस चौहान (वाइस चेयरमैन, ओबीसी डिपार्टमेंट), जिला अध्यक्ष राजेश वेद, प्रेम सचदेवा, खुशी राम जांगलां, विजय शर्मा, संजीव कंबोज, सुखराम बेदी, रामपाल, किरणपाल गर्ग, राजू जिंदल, रमेश जिंदल, डॉ. चंद्रमणि नारंग, वीरभान, शम्मी, विशन, दया प्रकाश, रोहित जोशी, पंकज पाल, मास्टर करण सिंह प्रजापत, धीरा सरपंच, हरफूल सरपंच, राजेश प्रधान, सोनू कश्यप, सुरेंद्र, राकेश कश्यप, गुरविंदर कौर, गौरव चौहान, अनुज चौहान सहित सभी सहयोगियों और परिवारजनों का योगदान सराहा।
इसके अलावा दिनेश शर्मा (एडवोकेट), ऋषि पाल, अखिलेश गौतम, मोनू पुंडराक, रामपाल सैनी, विजय सैनी, राजीव वाल्मीकि, मनीष परवेज राणा के समर्पण की भी प्रशंसा की। गुप्ता ने कहा, “यह सफलता हम सभी की सामूहिक मेहनत और Congress परिवार की एकजुटता का परिणाम है।”
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राव नरेंद्र सिंह—के साथ सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।
