Delhi Crime : BMW रेसर बाइक से स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, तिमारपुर पुलिस टीम ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो शातिर स्नैचर को पकड़ने में कामयाब रहे। पुलिस ने इनके पास से BMW रेसर बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
दिल्ली स्थित तिमारपुर पुलिस टीम ने दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अरिश और अनस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से BMW रेसर बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया। 200 कैमरों की छानबीन की और आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों ने दिल्ली से अलग-अलग इलाकों में कई मोबाइल फोन भी छीने हैं।
Delhi Crime : 200 कैमरों की छानबीन के बाद आरोपियों को दबोचा
DCP राजा बांठिया के मुताबिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच में दो युवक सफेद रंग की BMW बाइक पर सोनिया विहार की ओर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उस आधार पर रूट चार्ट तैयार किया। लगभग 200 कैमरों की छानबीन की और आरोपियों को धर दबोचा।

Delhi Crime : अलग-अलग इलाकों में कई मोबाइल फोन छीने
पूछताछ करने पर पता चला कि 22 अगस्त को दोनों ने भजनपुरा से सफेद रंग की बाइक चुराई थी और उसके बाद इसी बाइक से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई मोबाइल फोन छीने। छीनने के बाद इन्होंने बाइक को अपने घरों से लगभग दो किलोमीटर दूर खड़ा कर दिया।