Delhi Crime : दिल्ली में जन्म के तुरंत बाद नवजात की गला दबाकर हत्या,पुलिस की लगातार जांच करने के बाद पता चला कि महिला ने एक लड़के से फिजिकल रिलेशन बनायह मामला 28 जुलाई पटेल नगर इलाके का हैं। एक महिला ने नवजात की हत्या करके शव को पार्किंग में फेंक दिया था।ए थे। इसी के चलते उसने नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी।
पटेल नगर में नवजात की जन्म देने के तुरंत बाद गला घोंटकर हत्या करने का सामने आया है। पटेल नगर पुलिस ने गुरुवार को हत्या और साक्ष्य मिटाने के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी मेड रोशनी (26) को अरेस्ट कर लिया है, जो यूपी की रायबरेली की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी मामले में जांच जारी है।
Delhi Crime : शव पार्किंग में फेंक दिया था
पुलिस के मुताबिक, यह मामला 28 जुलाई का है। पुलिस को वेस्ट पटेल नगर के एक फ्लैट की पार्किंग में सफेद प्लास्टिक बैग में नवजात शिशु का शव पड़ा होने की कॉल मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। आरएमएल अस्पताल में 29 जुलाई को पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसमें गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि जिस घर में वह काम करती है कि वह परिवार किसी पार्टी में शरीक होने बाहर गया था, तभी रोशनी ने नवजात को जन्म दे दिया। लोकलाज के डर से उसने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। शव पार्किंग में फेंक दिया था।
एक लड़के से बनाए थे फिजिकल रिलेशन
पुलिस जांच में पता चला कि रोशनी नवंबर 2024 में एक शादी में शरीक होने गांव गई थी, जहां एक लड़के से फिजिकल रिलेशन बनाए थे। दिल्ली आने के बाद प्रेग्नेंट होने का पता चला तो लड़के को संपर्क किया था, जिसने साथ देने से इनकार कर दिया। लड़की को एलएनजेपी अस्पताल के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जिसका मैजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाया जाएगा।
News source credit: navbharattimes
