Delhi Crime : बहन को डांटने पर भड़का युवक, चाचा की हत्या कर हुआ गिरफ्तारदिल्ली:, नंद नगरी इलाके में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को किसी बात पर डांट दिया था। उस दौरान मौजूद लड़की के भाई ने गुस्से में आकर चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी को किसी बात पर डांट दिया था। इससे आहत होकर लड़की के भाई ने चाचा की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पन्ना लाल (48) के रूप में हुई है। नंद नगरी थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पता चला है कि चाचा-भतीजे में प्रॉपर्टी विवाद भी चल रहा था।
