Delhi Crime : पति ने हथौड़े से पत्नी की बेरहमी से की हत्या, दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ प्रमोद कुमार झा ने अपनी पत्नी किरण झा की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी, जो 10 साल से अलग रह रहा था, पत्नी को बिहार वापस ले जाना चाहता था। किरण के इनकार करने पर उसने सोते समय उनके सिर पर कई वार किए।
साउथ डिस्ट्रिक्ट के नेब सराय इलाके में मंगलवार देर रात एक महिला के सिर पर हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के ही पति पर है। मृतका की पहचान किरण झा (50) के रूप में हुई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Delhi Crime : जांच में खुलासा
अभी तक जांच में पता चला है कि 10 साल से पत्नी से अलग रह रहा आरोपी प्रमोद कुमार झा उर्फ पप्पू पत्नी को वापस बिहार ले जाने की जिद कर रहा था। किरण दिल्ली में काम करती थीं। उन्होंने जाने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने उनके सिर पर हथौड़े के कई वार किए। बुधवार तड़के पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखकर उनकी बहू को कॉल किया। इसके बाद घटना का पता चला। देर रात को आरोपी कपड़े बदलकर मौके से फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।
बिहार की रहने वाली थी मृतक
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली किरण झा बैंक कॉलोनी, देवली गांव में रहती थीं। परिवार में बेटा दुर्गेश, उसकी पत्नी कोमल के अलावा तीन साल की बेटी है। इनकी एक बेटी रोमा है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह नीम चौक में ही रहती है। किरण मरीजों की देखभाल का काम करती थीं।
