CM Yogi (अम्बेडकरनगर) : CM Yogi आदित्यनाथ आज अम्बेडकरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 3 बजे CM Yogi हेलीकॉप्टर से शिवबाबा पहुंचेगे और 3:15 तक पूरे विधि विधान के साथ वहां दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों को चेक व नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे।
जनसभा को करेंगे संबोधित
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां का सारा काम निपटाकर योगी श्रवण क्षेत्र धाम के लिए रवाना होंगे और वहां का स्थलीय निरीक्षण करके 4:55 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें : Akhilesh Yadav का दावा, ‘योगी आदित्यनाथ में नहीं है किसानों की समस्याओं का सीधा सामना करने का साहस’
श्रवण क्षेत्र धाम में करेंगे स्थलीय निरीक्षण
सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है। जिले के एसपी-कलेक्टर ने पहले ही दौरा स्थल का निरीक्षण कर लिया है।
NEWS SOURCE Credit :lalluram
