Beetroot Effect : स्वस्थ रहने के लिए लोग अक्सर हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करते हैं। बीटरूट यानी चुकंदर इन्हीं में से एक है, जिसे लोग अक्सर खून बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि शरीर में होती खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर एक बढ़िया विकल्प है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हेल्दी फूड आपकी सेहत के लिए जहर का काम करता है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना और ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद डॉक्टर कह रहे हैं। दरअसल, हाल ही में डॉ तुषार सिंह ने अपने सोशल माीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे चुकंदर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर के बताए इसके कुछ ऐसे ही नुकसान-
हो सकती है फूड पॉइजनिंग
डॉक्टर ने बताया कि चुकंदर एक रूट बेस्ड वेजिटेबल है, यानी यह जमीन में नीचे जड़ों में उगता है। इसका यही नेचर इसे हानिकारक बनाता है, क्योंकि इसमें कई सारे बैक्टीरिया, पैरासाइट्स और वायरस हो सकते हैं। इसलिए इसे खाने से आपको उल्टी, डायरिया हो सकते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो इससे मिसकैरिज का खतरा भी बढ़ सकता है।
हार्ट और लिवर को खतरा
दरअसल, एक रूट वेजिटेबल होने की वजह से इसमें हानिकारक मेटल्स और पेस्टिसाइड्स भी हो सकते हैं, जिसे खाने से हमारे जरूरी अंग जैसे हार्ट, लिवर हो सकते हैं। साथ ही इसकी वजह से कैल्शियम स्टोन्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही आईबीएस और आईबीडी के मरीजों को इसे कच्चा खाने से बचना चाहिए।
डॉक्टर ने आगे यह भी बताया कि कई लोगों का ऐसा मानना है कि चुकंदर में भारी मात्रा में आयरन पाया जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, चुकंदर से कहीं ज्यादा आयरन आप पालक से ले सकते हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बीटरूट यानी चुकंदर को खाना ही नहीं चाहिए। डॉक्टर ने इस सवाल का भी जवाब दिया है।
क्या है चुकंदर खाने का सही तरीका
डॉक्टर के मुताबिक अगर आप चुकंदर खाना पसंद करते हैं, तो आप इसे बिल्कुल खा सकते हैं। हालांकि, इसे डाइट में शामिल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे खाने से पहले अच्छी तरह से धोना न भूलें। साथ ही इसे अच्छी तरह से छीलकर पूरी तरह से पकाकर भी खाएं। ऐसा करने से इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाएंगे। आपको गट हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होगी और आपको इसके सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सकेंगे
News source credit: jagran
