Ahmedabad Kidnapping Case: कोटा पुलिस ने अहमदाबाद के व्यापारी के अपहरण और 1 करोड़ की फिरौती व सोने-चांदी की लूट में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस के हवाले किया।
राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में अहमदाबाद के व्यापारी को अगवा करके फिरौती, रकम और ज्वैलरी लेकर फरार हुई गैंग कोटा में पुलिस ने पकड़ ली। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस ने गैंग के 9 आरोपियों को रजत प्लेटिना सिटी से डिटेन किया। बाद में सभी बदमाश गुजरात पुलिस को सौंप दिए गए।
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 9 सितंबर को अहमदाबाद निवासी जमीन कारोबारी अजय सिंह राजपूत को कार सवार बदमाशों ने अगवा किया और 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी की पत्नी से 26 लाख रुपए नकद और 25 तोले सोने-चांदी के गहने मंगवाकर लूटे, और जान से मारने की धमकी देकर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। अहमदाबाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
ऐसे दबोचा बदमाशों को पुलिस ने
आरोपी अहमदाबाद से एक सेल्फ ड्राइविंग कार किराए पर लेकर कोटा आए थे। कार में जीपीएस लगा था। अहमदाबाद पुलिस उसकी लोकेशन के आधार पर पीछा कर रही थी। आरोपियों ने अपनी कार कुन्हाड़ी में एक बहुमंजिला इमारत के पास खड़ी की। 10 सितंबर की सुबह अहमदाबाद पुलिस ने कोटा शहर पुलिस से संपर्क किया। कुन्हाड़ी थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज को घटना में काम ली गई कार की लोकेशन कोटा में होने की सूचना दी। इसके बाद कुन्हाड़ी और स्पेशल टीम अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस को एक गुजरात नंबर की कार रजत प्लेटिना सिटी में दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को एक फ्लैट में चार आरोपी और एक लड़का-लड़की मिले। एक आरोपी वहां से कूदकर दूसरी जगह छिप गया था। फ्लैट की घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
अपेक्षा समेत ये 9 बदमाश पकड़े गए
