PGI Rohtak : पीजीआइएमएस की मोर्चरी के बाहर हरियाणा पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सब इंस्पेक्टर पवन झज्जर जिले में तैनात था। अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर भी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।
पवन हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर था कार्यरत
रोहतक जिले के सुंडाना गांव का रहने वाला पवन हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। जिसकी पोस्टिंग झज्जर जिले में अपराध जांच शाखा में थी। फिलहाल वह रोहतक शहर की कैलाश कॉलोनी में रह रहा था। लेकिन आज सुबह लगभग 8:30 बजे वह पीजीआई स्थित मोर्चरी के बाहर पहुंचा और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पीजीआई थाना पुलिस को दी गई और पीजीआई थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं
मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि इस संबंध में परिवार वालों ने कोई भी बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। परिजनों की ओर से जिस तरह के बयान सामने आएंगे उस आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मृतक पवन कुमार झज्जर जिले में अपराध जांच शाखा में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
