Delhi में बम की धमकी से हड़कंप, दिल्ली में आज तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल मिली है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल परिसर खाली करा लिया है। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
Delhi में एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं। कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल द्वारका और ग्रेटर कैलाश स्थित ब्लू बेल्स स्कूल को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। अब खबर है कि एक कॉलेज को धमकी भरी ईमेल मिली है। जिसके बाद स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। तलाशी अभियान चल रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह सुबह 7:24 पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी।
बम की सूचना पर एक अभिभावक ने कहा कि हमें स्कूल से बच्चों को वापस ले जाने का संदेश मिला था। उन्होंने कारण नहीं बताया। इसलिए हम अपने बच्चे को वापस लेने आए हैं। वहीं इससे पहले बीते महीने जुलाई में दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, Delhi के पश्चिम विहार में रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।
