RBI का उद्देश्य है कि 100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता कराना, ताकि आम लोगों को रोजमर्रा के लेन-देन के लिए छोटे नोट आसानी से मिलें और जरूरत के समय उन्हें दुकानों या बैंकों में फुटकर नोट के लिए परेशानी नहीं हो.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आदेश दिया था कि सभी बैंकों को अपने ATM मशीन में 100 रुपये और 200 रुपये के नोट जरूर उपलब्ध कराने होंगे. अब इसका असर दिखने लगा है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 73 फीसदी ATM अब ऐसे हो चुके हैं, जिनमें कम से कम 1 कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट मिल रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Earning from gaming apps: ऑनलाइन गेमिंग से अगर 10 रुपये भी कमाए हैं, तो ये जरूरी बात जान लें वरना हो सकती है बड़ी परेशानी।
दिसंबर 2024 में यह संख्या 65 फीसदी थी. इसका मतलब है कि अब इस संख्या में लगातार सुधार हो रहा है.
News source credit: aajtak
