Maharashtra Politics: शिंदे गुट का दावा – उद्धव के साथ सिर्फ 2 विधायक बचेंगे, महाराष्ट्र में कुछ ही समय में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। बीएमसी चुनाव भी महत्वपूर्ण है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल की आहट मिल रही है। एकनाथ शिंदे गुट का दावा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और बड़ा झटका मिलने वाला है।
महाराष्ट्र की राजनीति में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक कृपाल तुमाने ने सनसनीखेज दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के सिर्फ दो विधायकों को छोड़कर बाकी सभी विधायक एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं और जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने दशहरा मेला के अवसर पर बड़े खुलासे और पार्टी प्रवेश समारोह की संभावना का भी जिक्र किया।
कृपाल तुमाने ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूबीटी के लोग संजय राउत के रवैये से तंग आ चुके हैं। यही वजह है कि उनके दो विधायकों को छोड़कर बाकी सभी हमारे संपर्क में हैं। इसके अलावा, मुंबई के 80 प्रतिशत पूर्व नगरसेवक भी शिंदे गुट के साथ जुड़ने को तैयार हैं।
